February 26, 2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पाली में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

कोरबा। प्रजापिता ब्रम्ह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पाली केराझरिया स्थित शाखा में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बालिका छात्रावास की अधीक्षका रामेश्वरी राज, थाना प्रभारी राजीव, सरपंच केराझरिया सत्यनारायण पैकरा उपस्थित रहे। संस्था की ओर से कोरबा की संचालिका राजयोगिनी तपस्वीनी बीके रुकमणी व बिंदु उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आदिवासी बालिका छात्रावास की बच्चियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। बीके विद्या ने महाशिवरात्रि महोत्सव के आध्यात्मिक रहस्यों से सभा में उपस्थित सर्वजनों को रूबरू करवाया। साथ ही प्रेरणादायी कहानी के माध्यम से लोगों को शिवरात्रि के अवसर पर उनकी कमी कमजोरियों को परमात्मा शिव पर अर्पित करने प्रेरित किया। बीके बिंदु दीदी ने सरपंच केराझरिया को संस्था के लिए करवाए गए भवन निर्माण कार्य में निमित्त बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथि छात्रावास अधीक्षिका रामेश्वरी ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें अपने जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान, योग को शामिल करना चाहिए, जिससे कि हम सेल्फ एनालिसिस कर अपनी कमी कमजोरियों को खुद से अलग कर खुशहाल जीवन जी सकें। सरपंच सत्यनारायण पैकरा ने संस्था की ओर से मानव कल्याण के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमसे जो कुछ भी संभव था वह हमने करने का प्रयास किया। हमें इस बात की ख़ुशी है की ब्रह्माकुमारीज की एक शाखा हमारे ग्राम केराझरिया में खुली जिससे स्थानीय लोगों के मानसिक सशक्तिकरण में योगदान मिलेगा। क्षेत्रवासियों की आध्यात्मिक उन्नति हो सकेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि संस्था से जुड़कर स्व-परिवर्तन का मार्ग प्राप्त कर स्व उन्नति करें।
अतिथियों ने केक काटकर परमात्मा शिव की 87वीं त्रिमूर्ति जयंती मनाई। साथ ही अतिथियों के नेतृत्व में एवं सभा में उपस्थित सर्वजनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। तदुपरांत अपनी कमी कमजोरियों को परमात्मा शिव को अर्पित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों को स्मृति स्वरूप स्लोगन फ्रेम साथ ही टोली (प्रसाद) भेंट किया गया। बीके ज्योति समस्त अतिथियों एवं आमजनों को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को ब्रम्हा भोज करवाया।

ranjan photo
Admin

Spread the word