February 26, 2026

दीपका थाना के बगल में संचालित गैरेज को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। दीपका थाना के बगल में शांतिनगर निवासी राम कुमार पंडित की डोकरा बाबा गैरेज संचालित है। इस गैरेज में वेल्डिंग, लेथ मशीन का गैरेज एवं स्टोर है। 22 फरवरी को रात 9 बजे राम कुमार पंडित गैरेज बंद कर अपने घर चला गया था। 23 फरवरी को सुबह 10 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो दरवाजे का टीना टूटा हुआ मिला। ताला खोलकर भीतर गया तो दुकान में रखे सामान 6 नोजल पंप, 4 पीटीओ पंप, एक्साइड कंपनी की 4 बैटरी, 3 एडी वाटर, 3 इंटर कूलर, पोकलेन मशीन का 5 दांता, पीन, 15 मुर्गा हब, चैनल प्लेट, एक इंजन हेड, रोटरी पंप, डिफ्रेशियल बुल्ला आदि सामान गायब मिले। अपने स्तर पर पता तलाश के बाद राम कुमार ने 24 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश कर रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word