February 26, 2026

पाली वनपरिक्षेत्र के नेवसा जंगल में लगी आग, पेड़-पौधे हो रहे नष्ट

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
पाली वन परीक्षेत्र अंतर्गत मुरली रेंज के नेवसा पहाड़ जंगल में भीषण आग लग गई है, जो बड़ी तेजी से फैल रही है। रखरखाव के लिए वन विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आ रहा है। आग लगने से पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं। वन अमले को जल्द ही फैल रही आग को बुझाने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन कर्मचारी इस ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे हैं। उच्च अधिकारियों को मामले में संज्ञान में लेना चाहिए। उधर हरदीबाजार क्षेत्र से लगे नेवसा जंगल का प्रभार महेंद्र कुमार देवांगन बीट गार्ड की देख-रेख में चल रहा है। एक कर्मचारी भी रखा गया है जो आग बुझाने व लकड़ी काटने वालों पर अंकुश लगा सके। बावजूद तीन दिन गुजर जाने के बाद भी नेवसा पहाड़ जंगल की आग को बुझा पाने में नाकामयाब हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word