भाजयुमो जिला सक्ती के प्रथम सह-प्रभारी बने विभूति कश्यप

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला सह-प्रभारी की घोषणा की गई। इसमें कोरबा जिले के युवा नेता विभूति कश्यप (विभु) को नवीन जिला सक्ती का प्रथम सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभु वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। पूर्व में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल चैतमा के मंडल प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word