रमजान पर मस्जिदों में बढ़े अकीदतमंद, बाजारों में आई रौनक

कोरबा। रमजान का मुबारक महीना शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान का पहला रोजा रखा। यह सिलसिला पूरे महीने तक जारी रहेगा। पवित्र माह प्रारंभ होते ही रमजान की रौनक भी बढ़ने लगी है। नमाज के वक्त मस्जिदों में अल्लाह की बंदगी का दौर बड़े जोर शोर से शुरू हो गया। मस्जिदों में रोजेदारों के लिए इफ्तार के इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ने बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधु पहुंच रहे हैं।
रमजान का महीना मुसलमानों में बहुत ही खास माना जाता है। रमजान को लेकर वैसे तो तैयारी एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो गई थी। जो चांद रात तक पूर्ण कर ली गई थी। चांद के दीदार के बाद लोगों ने एक दूसरे को माहे रमजान शुरू होने की मुबारकबाद दी। पहले दिन से ही लोग मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह पढ़ी और अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। इस्लाम का मुबारक और पाक महीना रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है। रमजान के पवित्र माह में लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने में अल्लाह की इबादत करने से लोगों के सारे गुनाह माफ हो जाते हैं। मुस्लिम समुदाय के बीच रमजान के महीने का बेहद खास महत्व होता है। रमजान को रमादान, कुरान का महीना और रोजे का महीना भी कहा जाता है।

ranjan photo
Admin

Spread the word