कोरबा। जिला जांजगीर चांपा के ग्राम नेगुरडीह निवासी गजाधर प्रसाद साहू मंझैला गोटिया का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्तमान समय में 100 वर्ष की उम्र पाना कोई आसान बात नहीं है। आज एक शख्सियत 100 वर्ष उम्र पाकर अपने परिजनों को रोता बिलखाता छोड़ गया। स्वर्गीय गजाधर प्रसाद सच्चे अर्थ में जिंदादिल इंसान की तरह जिंदा दिल थे। वे सम्मान के साथ मंझैला गोटिया के रूप से जाने जाते थे। 10 अप्रैल 2023 की रात 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 11 अप्रैल 2023 को ग्राम नेगुरडीह के मुक्तिधाम में किया गया। स्व. गजाधर प्रसाद साहू का दसगात्र दिनांक 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को होगा

ranjan photo
Admin

Spread the word