सीएसईबी कॉलोनी शिव पांडल में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 22 अप्रैल से

0 कलश यात्रा से होगा शुभारंभ, कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज कराएंगे कथा श्रवण
कोरबा।
महिला मंडल सीएसईबी कोरबा पूर्व के तत्वावधान में सीएसईबी कॉलोनी शिव पंडाल कलेक्ट्रेट के सामने 22 से 28 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। व्यासपीठ से ब्रज शिरोणमी स्वामी कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज के शिष्य भागवत भूषण व्याकरणाचार्य कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज प्रतिदिन शाम 4.30 से 7.30 बजे तक भागवत कथा सुनाएंगे।
22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से गायत्री मंदिर से शिव पंडाल कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रीमद् भागवत माहात्म्य, मंगलाशरण व भीष्म स्तुति होगी। 23 अप्रैल को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, कर्दम देवहूति प्रसंग, 24 अप्रैल को नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव, 25 अप्रैल को श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव), 26 अप्रैल को बाललीला, श्री गोवर्धन पूजा (छप्पन भोग), 27 अप्रैल को रासपंचाध्यायी, रूखमणी विवाह, द्वारिका लीला, 28 अप्रैल को सुदामा चरित्र, श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष, 29 अप्रैल को हवन, आहुति, सहस्त्रधारा, भंडारा के साथ कथा का समापन होगा। आयोजक महिला मंडल ने श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। बता दें कि इससे पूर्व भी कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज ने कोरबा सिटी कोतवाली मैदान में वार्ड 4 पुरानी बस्ती के स्व. नरेन्द्र जायसवाल के परिजनों द्वारा पितृमोक्षार्थ आयोजित कथा में अपने मुखारबिंद से संगीतमय कथा का श्रवण कर चुके हैं। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में कथाप्रेमी पहुंचते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word