भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री बने पंकज धुरवा

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदीबाजार मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल प्रभारी भिलाई बाजार पंकज धुरवा को भाजयुमो कोरबा का जिला मंत्री बनाया गया है। धुरवा की पार्टी के प्रति कार्य को देखते हुए एवं संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों में और मजबूती प्रदान करने भाजपा जिला संगठन ने उनके दायित्व को और बढ़ाते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। पंकज धुरवा को जिला मंत्री बनाए जाने पर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास है

ranjan photo
Admin

Spread the word