सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद भी बढ़ रहा कचरा

कोरबा। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद कचरा बढ़ता जा रहा है। लोगों के घरों से आज भी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से बने सामान निकल रहे हैं। बड़ी मात्रा में यार्ड में रोजाना प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसी कटलेरी आइटम, डिब्बे के साथ मेडिकल वेस्ट भी वहां डंप किए जा रहे है। इसलिए कचरे का ढेर कम होने की जगह बढ़ रहा है। 22 अप्रैल को दुनिया भर में अर्थ डे, यानी पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसका मकसद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर जागरूक करना और धरती के महत्व को समझाना था। इस दिन कई स्थान, स्कूलों में पृथ्वी में होते पर्यावरणीय बदलाव व इसके संरक्षण के लिए कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी हुए, लेकिन शहर के पर्यावरण को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word