मौसम खुलते ही तापमान पहुंचा 34 डिग्री के पार

कोरबा। मौसम के बदले मिजाज ने तापमान का पारा गिरा दिया था। अब मौसम खुलने के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही सूरज की किरणें चुभने लगी है।
मौसम का मिजाज अब फिर से गर्म होने लगा है। मई के शुरुआत में बदली और बारिश से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया था। अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहा। आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। इधर 9 और 10 मई को चक्रवाती तूफान आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में भी इसका आंशिक असर पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक सजय भेलावे ने बताया कि अभी हल्की बदली रहेगी। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान अब बढ़ता ही जाएगा। इस बीच चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। ओडिशा क्षेत्र में इसका असर अधिक रहेगा। अब दिन के साथ रात भी गर्म हो गया है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बदली और बारिश का सबसे अधिक असर सब्जी की फसल में देखने को मिला। फूल झड़ने के साथ ही गुणवत्ता पर असर हुआ। अब मौसम खुलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

ranjan photo
Admin

Spread the word