October 6, 2024

परशुराम सेना ने किया दो दिवसीय प्रांतीय उपनयन संस्कार का आयोजन

कोरबा। परशुराम सेना का दो दिवसीय प्रांतीय उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाटिकों ने परशुराम सेना के साथ हमेशा रहने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के 54 बटुकों का पूरे विधि विधान से उपनयन संस्कार कराया गया।
परशुराम सेना और प्रांत स्तरीय उपनयन संस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बुधवार बाजार कोरबा में किया गया। बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बेमेतरा, मुंगेली, पेंड्रा गौरेला, कोरबा, कवर्धा आदि जगहों से बटुक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडे महासचिव सरयू परिण महासंघ रहे। मुख्य अभ्यागत राष्ट्र्रीय साहित्यकार राघवेंद्र ने बटुकों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि उपनयन संस्कार होने से बटुक ब्रह्मचर्य को प्राप्त करते हैं। उन्होंने परशुराम सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन ब्राह्मण समाज के हित के लिए सदैव कार्य करते आ रहा है। उपनयन संस्कार में पंडित आचार्य राजा दीवान व अन्य 10 आचार्य का सम्मान किया गया और सभी 56 बटुकों को शिक्षा, दीक्षा, देकर उपनयन संस्कार का महत्व बताया और उपनयन कार्यक्रम संपन्न कराया। अंत में बैंडबाजा के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन स्थल से मुख्य मार्ग में निकाली गई।

Spread the word