महिला रहस्यमय ढंग से लापता, पति व बच्चे कर रहे तलाश

कोरबा। सिटी कोतवाली थानांतर्गत संजय नगर सीतामढ़ी से एक महिला रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। 17 जनवरी से लापता महिला का चार माह बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला सका है। महिला की तलाश में उसका पति और बच्चे दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।
गायब हुई महिला का नाम पूनम देवी तिवारी है। पति श्रीकांत तिवारी का कहना है कि 17 जनवरी से उसकी पत्नी लापता है। अपने स्तर पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तब पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस भी महिला को ढूंढ़ने में असफल रही। पत्नी के नहीं होने से दो बच्चों के लालन पालन में उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाथों में पत्नी की तस्वीर लिए पति और बच्चे इधर उधर भटक रहे हैं। पुलिस भी जब उसे ढूंढ़ने में असफल रही तब श्रीकांत कलेक्टर के पास पहुंचा और उन्हें अपनी फरियाद सुनाई। पूनम देवी तिवारी पिछले चार महीने से लापता है, बावजूद इसके उसके संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया के माध्यम से पति श्रीकांत ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी उसकी पत्नी मिले तो उसे जरूर सूचित करें।

ranjan photo
Admin

Spread the word