October 8, 2024

2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में भाजयुमो कुदमुरा-करतला मंडल ने किया प्रदर्शन

कोरबा। हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्य की कांग्रेस सरकार को लगातार घेर रही है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश व जिला नेतृत्व के आह्वान पर कुदमुरा एवं करतला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रजगामार में शराब दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन किया और 2000 करोड़ के घोटाले को उजागर करने जगह-जगह पोस्टर भी लगाए। इस मौके पर भाजयुमो कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष धनंजय कुमार चौहान, भाजयुमो करतला मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, महामंत्री दिनेश प्रजापति, मंगल सिंह, विप्लव चौहान, अरुण कुमार, राकेश दास, करण, राजू, चमार सिंह सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word