संस्था कंचन माटी ने पर्यावरण दिवस पर रोपे पौधे

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की संगोष्ठी
कोरबा।
सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी कोरबा में सामाजिक संस्था कंचन माटी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को साफ एवं सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण किया। साथ ही समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने व जल जंगल जमीन को बचाए रखने संगोष्ठी किया गया।
परिचर्चा में अध्यक्ष रमा राज ने कहा कि औधोगिक विकास के फलस्वरूप विश्व में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग पौधारोपण करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अनुकूल परिस्थितियों में जीवन यापन करने का अवसर मिल सके। संगठन सचिव ने कहा कि जनजीवन प्रकृति शक्ति का अभिन्न अंग है। पशु पक्षी वनस्पतियों को संरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन सभी को करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रमा राज, सचिव ममता टंडन, कोषाध्यक्ष विदयोन्ति पोर्ते, सम्मत श्रोते, विमला कंवर, अरूणा मार्को, उमा सोनी, माधुरी ध्रुव, महेश्वरी साहू, कन्या कर्ष, हेमा, प्रेमा, योगेश्वरी, अनीता, सरोज, आकांक्षा, अवध पोर्ते, संतोष कुमार टंडन, निर्मल राज आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word