भाजपा अध्यक्ष साव पहुंचे वरिष्ठ किसान नेता विश्वनाथ राठौर के निवास, जाना कुशलक्षेम

0 किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर व उनकी धर्मपत्नी ने किया स्वागत
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
जिले के प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव हरदी बाजार क्षेत्र स्थित भाजपा के वरिष्ठ किसान नेता विश्वनाथ राठौर के निवास स्थान पहुंचे। यहां किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर एवं उनकी धर्मपत्नी माधुरी राठौर ने उनका शाल एवं श्रीफल के साथ स्वागत किया। साव ने लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में अपनी सेवा दे रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ राठौर का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर जिला मंत्री नरेश टंडन, राजेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीपक जायसवाल, मंडल महामंत्री दुर्गेश कश्यप, जगदीश अग्रवाल, लंबोदर राठौर, महिला मोर्चा ज्योति पांडेय, बिनय चंद्राकर, सचिन राठौर, छत्रपाल राठौर, रामकुमार यादव, महेंद्र राठौर, गोपेश्वर राठौर, शशिधर सोनी, सरोज साहू, अभिषेक राठौर, जितेंद्र राठौर, पप्पू राठौर, महेश भारद्वाज, अश्वनी जायसवाल, धीरेंद्र साहू, मयंक साहू, चेतन सिंह, केतन सिंह, किशोर यादव, बबलू जायसवाल, रुपेश डिक्सेना, निक्की कुमार, अवधेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word