संगठन मजबूत करने में जुटी भाजपा, कोसाबाड़ी मंडल में नई नियुक्तियां

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का फैसला किया हैं। इन दिनों भाजपा जिला स्तर से लेकर मंडल व ब्लॉक स्तर पर खाली पदों पर नई नियुक्तियां के अलावा सक्रिय पदाधिकारियों को संगठन में ऊपर लाने में जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जिला व अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट कहा है कि विधानसभा चुनाव तक बूथ लेवल तक संगठन मजबूत होना चाहिए।कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुमति व जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, सह प्रभारी गोपाल साहू एवं जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह की सहमति से कोसाबाड़ी मंडल में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। जहां मंडल उपाध्यक्ष राजेश राठौर व पुनीराम साहू, मंडल महामंत्री दिनेश वैष्णव एवं मंडल मंत्री मिलाप राम बरेट को बनाया गया है। इनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इससे पूर्व दिनेश वैष्णव कोसाबाड़ी मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर दायित्व निभा रहे थे।  

ranjan photo
Admin

Spread the word