October 6, 2024

डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

0 पहले दिन जिला व महिला हॉकी संघ का दबदबा
कोरबा। जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बालको में हुआ। प्रतियोगिता में 4 बालक एवं 4 बालिका टीमों ने प्रवेश लिया है।
उद्घाटन समारोह में हॉकी एसोसिएशन के सचिव वाईएम कुरैशी, संयुक्त सचिव केआर टंडन, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरबा, अजीत शर्मा व्यायाम शिक्षक तथा किक बॉक्सिंग कोच पुरुषोत्तम केंवट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहला मैच बालको हॉकी एकेडमी विरुद्ध जिला हॉकी संघ कोरबा के बीच हुआ, जिसमें जिला हॉकी संघ की टीम 4-2 से विजयी रही। दूसरा मैच बालिका वर्ग में बालको एवं कोरबा के मध्य हुआ जिसमें महिला हॉकी संघ कोरबा ने 2-1 से जीत की शुरुआत की। निर्णायक की भूमिका में तारिक कुरैशी एवं गोपाल दास महंत रहे। छत्तीसगढ़ हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को सफल बनाने में नैतिक दास, आकाश जांगड़े, कोमल प्रसाद, मान सिंह खुटी, चंदन मोरिया, रोलेन अकसो, अमरजीत मुंडो, प्रियांशु चंदन, सिमयान एवं बालिका वर्ग में कुमारी मनीषा, शीला यादव, हेमा, ममता, निकिता महंत, एनी कर्ष तथा कोरबा बालकोनगर के हॉकी प्रेमी दर्शकों के साथ-साथ जिला खेल युवा कल्याण विभाग कोरबा के खेल अधिकारी दीनू पटेल, राम कृपाल साहू का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Spread the word