संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश

0 हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा।
रजगामार चौकी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ओमपुर कॉलोनी के पास स्थित जंगल में लोगों ने शव को पड़े हुए देखा। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के गले में निशान भी दिख रहा है। मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतक का नाम बसंत कोसले पिता जैतराम उम्र लगभग 36 वर्ष बताई जा रही है। मृतक प्राइवेट कार्य करता था जो पूर्व में ओमपुर कॉलोनी में निवास करता था और अभी वर्तमान में ओमपुर बस्ती से लगे आमाडांड में रहता था। मृतक का शव जिस जगह पर पाया गया है वह एसईसीएल के ओमपुर कॉलोनी से लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद रजगामार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई, हालांकि युवक की मौत कैसे हुई यह तो पुलिस के जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word