छत्तीसगढ़िया पार्टी में भारती, अन्नपूर्णा व लीलांदरी की नियुक्ति

0 बने महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष, जिला शहर और जिला ग्रामीण अध्यक्ष
कोरबा।
छत्तीसगढ़िया पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष भारती वस्त्रकार, जिला शहर अध्यक्ष अन्नपूर्णा सोनी और जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर लीलांदरी देवी ओराम की नियुक्ति हुई है। छत्तीसगढ़िया पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष देवराज साहू व कार्यकारी अध्यक्ष मदन चन्द्रा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन मंत्री जानकी प्रसाद सोनी ने नियुक्ति पत्र प्रदान की है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने और संगठन को विस्तार करते हुए मजबूत बनाने कहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word