प्रभु के पास माया नहीं चलती वे मायापति हैं उसके पास शरणागति चलती है : पंडित सचिन

-सुखदेव कैवर्त
कोरबा (बरपाली)।
प्रभु के पास किसी की माया नहीं चलती वे तो खुद मायापति है उसके पास शरणागति चलती है। उक्त उद्गार भगवताचार्य पंडित सचिन तिवारी ने ग्राम बरपाली में केवट परिवार की ओर से पितृ मोक्षांगत एवं मृत आत्मा कल्याण हेतु संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवे दिन कथा व्यास पीठ से व्यक्त किए।

पंडित तिवारी ने श्री कृष्ण एवं बलराम की बाल लीला, पूतना वध, शिवशंकर के द्वारा श्री कृष्ण के दर्शन, पृथ्वी से मिट्टी खाने पर माता यशोदा को अपने मुख पर पूरे मंडल का दर्शन कराना, कृष्ण को उलखर से बांधना, माखन चोरी, गोकुल छोड़ वृंदावन जाना, गाय चराने, गोपियों के साथ वृंदावन में रास रचाते, कालिया नाग मंथन एवं कंस वध की कथा विस्तार से सुनाई। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word