शीघ्र अस्तित्व में आएगा बांकीमोंगरा नगर पालिका

0 विधायक पुरुषोत्तम कंवर की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
बांकीमोंगरा नगर पालिका जल्द अस्तित्व में आएगा। कटघोरा विधायक एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने मुख्यमंत्री से बांकीमोंगरा को नगर पालिका बनाने की मांग काफी दिनों से की थी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को निर्देश दिए हैं। नगर पालिका गठन से नागरिकों को सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य होंगे। विधायक पुरुषोत्तम कंवर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक बोधराम कंवर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुके भेंट कर आभार जताया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word