March 17, 2026

निगम प्रशासन ने हटाया डिवाइडर

कोरबा। सुभाष चौक-कोसाबाड़ी चौक के मध्य मार्ग में पेट्रोल पंप के सामने स्थित डिवाइडर को लोगों की मांग पर निगम प्रशासन ने हटा दिया। जिसको लेकर विरोध के स्वर दिनों मुखरित होने लगे।
इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कुछ संगठनों द्वारा वहां से डिवाइडर हटाए जाने की बात को लेकर कार्यवाही की मांग की गई थी। इसी बीच निगम प्रशासन ने वहां से डिवाइडर को आज हटा दिया गया। निगम के जोन अधिकारी ने यह भी बताया है कि उक्त डिवाइडर निगम के अमले द्वारा हटाया गया है। किसी व्यक्ति द्वारा नहीं। ज्ञात रहे कि कुछ लोगों ने यह कहा जा रहा था कि व्यावसायिक हित के लिए उक्त डिवाइडर को हटवाया है जबकि डिवाइडर हटाने की जिम्मेदारी निगम प्रशासन ने स्वयं आगे आकर ली है।
बतादे कि सुभाष चौक से लेकर कोसाबाड़ी तक वनवे सडक़ है और बीच में ब्लूबर्ड स्कूल के सामने चौराहे पर ही रास्ता दिया गया है। इस चौक पर तेज गति से आ रहे वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटना होती रहती है।

ranjan photo
Admin

Spread the word