March 17, 2026

कृष्ण कुमार राठौर का निधन

कोरबा (हरदीबाजार)। हरदीबाजार बस्ती निवासी रघुनाथ प्रसाद राठौर के दामाद कृष्ण कुमार राठौर (61) का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे सहित भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार हरदीबाजार स्थित मुक्तिधाम में गुरुवार संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कृष्ण कुमार राठौर कोरबा जीएसटी विभाग में बड़े बाबू थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word