आत्मानंद विद्यालय हरदीबाजार में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

0 मुख्य अतिथि रहे कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल हरदीबाजार में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रामशरण कंवर, जनपद सदस्य अनिल टंडन, बीज निगम सदस्य रमेश अहीर, सरपंच हरदीबाजार प्रतिनिधि युवराज सिंह, सरईसिंगार सरपंच प्रतिनिधि राकेश राज निगरानी समिति सदस्य लक्ष्मी बंजारे, उप सरपंच फिरोज खान, सुरेंद्र राठौर आदि उपस्थित रहे।

नवप्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा करा प्रवेश दिलाया गया। इस मौके पर बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य और शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य उमा निधि, सत्या कंवर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word