शिव मंदिर बालको में शिव महापुराण कथा

कोरबा। श्री राम मंदिर बालको में श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। कथा शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
श्रीराम मंदिर बालको में आयोजित शिवमहापुराण कथा के प्रथम दिवस प्रात:कालीन सत्र में विधिपूर्वक रुद्राभिषेक के उपरांत द्वितीय सत्र में शाम 5 बजे से प्रयागराज के विद्वान आचार्य पवन त्रिपाठी महाराज ने शिव महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिवजी की कथा अत्यंत कल्याणकारी है। जो इसका श्रवण करते हैं, उनके समस्त दु:खों का नाश हो जाता है। कथा श्रवण करने वाले गृहस्थ के जीवन में आसन्न संकट दूर हो जाते हैं। कथा में शिव के प्राकट्य का रहस्य महाराज ने बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। शिव महापुराण कथा श्रवण करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम मंदिर पंडाल में उपस्थित हुए।

ranjan photo
Admin

Spread the word