बरपाली क्षेत्र के कांवरियों ने देवघर के रावणेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

कोरबा। सावन का महीना शुरू होते ही झारखंड के शिव मंदिर में भगवान शंकर के द्वादश जयोतिर्लिंगों में से एक माने जाने वाले वैद्यनाथ धाम देवघर के रावणेश्वर महादेव मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए देश भर से कांवरियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। कोरबा के बरपाली क्षेत्र से बाबा धाम देवघर के लिए बस स्टैंड से पहला जत्था रवाना हुआ। जत्था सुल्तानगंज से जल भरकर 120 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक शनिवार को किए। जत्थे में राजू खत्री, दिलीप यादव, डॉक्टर कश्यप, भुनेश्वर श्रीवास, कुशल साहू, संजय सिन्हा, अमित कौशिक, धर्मेंद्र कुमार कश्यप, वीरेंद्र साहू सहित अनेक शामिल रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word