October 5, 2024

संग्रहालय में चोरी करने वाला गिरफ्तार, बंदूक और सिक्के बरामद

कोरबा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके पास से चुराए हुए बंदूक और सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
कुछ दिन पूर्व घंटाघर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में घुसकर संग्रहालय में रखी प्राचीन कालीन बंदूक और सिक्कों की चोरी कर ली गई थी। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस रामपुर ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी थी। पूर्व में कुछ आरोपी पकड़े भी गए थे, वहीं शनिवार को पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बंदूक और कुछ सिक्के बरामद किए गए हैं, जिसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Spread the word