रायपुर रेल मंडल में गर्डर लॉन्चिंग के कारण रद्द रहेंगी ट्रेनें

कोरबा। रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-भिलाई नगर के बीच ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग किया जाना है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेन को 16 और 17 जुलाई को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की आठ ट्रेनें घंटों देरी से चलेंगी, जबकि एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। 16 एवं 19 जुलाई को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगातार काम किया जा रहा है। दुर्ग-भिलाई नगर के बीच ओवरब्रिज पर 17 और 19 जुलाई को गर्डर लॉन्चिंग का काम होगा। जो 17 जुलाई की रात एक बजे से सुबह 6.40 बजे तक चलेगा। इसी तरह 19 जुलाई की रात 11 बजे से 20 जुलाई को 3.40 बजे तक किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने कुछ गाड़ियों को रद्द करने का फैसला लिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word