पंकज देवड़ा बने जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नवा रायपुर ने उपभोक्ता आयोग के सदस्य के तौर पर जिलों में नियुक्तियां की हैं। बीते महीने में की गई नियुक्तियों में कुछ जिलों में नियुक्तियां शेष थी, जिनमें कोरबा जिला के लिए एक पद पर नियुक्ति शेष रह गई थी। कोरबा जिला से युवा अधिवक्ता पंकज कुमार देवड़ा को जिला उपभोक्ता आयोग सदस्य के तौर पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति आगामी 4 वर्ष के लिए होगी। उल्लेखनीय है कि पंकज विगत अनेक वर्षों से उपभोक्ता हितों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के बीते 16 वर्षों से सदस्य हैं। वर्तमान में वे मंडल रेल उपभोक्ता समिति बिलासपुर जोन के सदस्य हैं। पंकज को उपभोक्ता आयोग का सदस्य नियुक्त जाने से शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

ranjan photo
Admin

Spread the word