March 23, 2026

रायपुर में हत्या कर कोरबा में छिपा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा। रायपुर से हत्या कर फरार हुआ आरोपी कोरबा में छिपा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर रायपुर पुलिस ने यहां दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा है। आसपास पूछताछ व तस्दीक करने के साथ ही घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबिर भी लगाये गये थे। टीम के सदस्य तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही प्राप्त अन्य साक्ष्यों के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान जिला मुंगेली के सरगांव निवासी दीपक साहू के रूप में की गई। टीम के सदस्यों ने आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया, किंतु आरोपी को इस बात की भनक लग चुकी थी कि उसे पुलिस ढूंढ़ रही है। वह अलग-अलग स्थानों में फरार होकर बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। इसी दौरान अंतत: टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति कोरबा में होना पाया, जिस पर टीम के सदस्य कोरबा रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी को कोरबा के गेवरा कुसमुंडा से पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word