March 18, 2025

आदर्श नगर के एक मकान में घुसा अहिराज, किया गया रेस्क्यू

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर बिलों में रहने वाले जहरीले जीव-जंतु व सांप बाहर निकलने लगे हैं। इसी कड़ी में आदर्श नगर कुसमुंडा के एक मकान में अहिराज सांप निकला। इसकी सूचना स्थानीय स्नेक कैचर सुनील कुमार को दी गई। सुनील ने मौके पर पहुंचकर अहिराज का सकुशल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सुनील ने बताया कि यह करैत जाति का सांप है जो बेहद जहरीला है। इसे बैंडेट करैत भी कहते हैं। यदि इसने काट लिया तो सरकारी अस्पताल में ही इसका उपचार उपलब्ध है। सुनील ने लोगों से गुजारिश की कि यदि आपके आसपास में कोई भी जहरीला सांप दिखे तो घबराएं नहीं और न ही उसको नुकसान पहुंचाएं। इसकी सूचना सर्प रेस्क्यू टीम को दें। वर्तमान में कुसमुंडा में ज्यादा सर्प निकल रहे हैं।

Spread the word