March 18, 2026

फत्तेगंज में भाजयुमो ने नव युवक मतदाताओं का किया अभिनंदन

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता जन संपर्क अभियान के अंतर्गत बुधवार को रामपुर विधानसभा के फत्तेगंज ग्राम में नव युवक मतदाताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा प्रभारी प्रीति स्वर्णकार, करतला मंडल महामंत्री पवन मैत्री, करतला युवा मोर्चा मंडल मंत्री ज्ञान सिंह, टी.सी. मैत्री, मोहन मैत्री, उरगा मंडल अध्यक्ष अजा मोर्चा एवं अन्य भाजयुमो के साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word