March 17, 2026

युवती के घर युवक ने किया जमकर ड्रामा

0 शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
कोरबा।
सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जान-पहचान होने के बाद दोस्ती बढ़ी तो उसे युवक ने प्यार समझ लिया। जब लड़की के घर रिश्ता देखने मेहमान पहुंचे तो युवक ने उसके घर जाकर खूब ड्रामा किया और खुद को भी नुकसान पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिरमिना निवासी 19 वर्षीय पीड़िता कॉलेज छात्रा है। उसकी जान पहचान कटघोरा निवासी बॉबी जायसवाल से इंस्टाग्राम में हुई, जिससे इनकी दोस्ती हो गयी थी। फोन से दोनों की बात होती थी। इस बीच 17 जुलाई को पीड़िता को देखने के लिए रिश्ता वाले मेहमान घर आये थे। इस बात की जानकारी बाबी जायसवाल को होने पर वह शाम 6 बजे के लगभग पीड़िता के घर आया और जबरदस्ती घर में घुसकर गाली देने लगा। प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं, तुम दूसरे से शादी करने के लिए रिश्ता बुलाये हो कहकर पीड़िता को मारने लगा। बीच बचाव करने पीड़िता की मां व बहन आये तो उनसे भी मारपीट की। इतने से मन नहीं भरा तो बॉबी ने पीड़िता सहित उसकी मां व बहन के मोबाइल को पटक कर क्षति पहुंचाया। इसी दौरान तुम लोगों को फंसाऊंगा कहकर अपने पैर-हाथ को बॉबी ने डंडा से मारा तथा खुद ही सिर को दीवाल पर पटका और ईंट से अपने सिर को स्वयं मारा, जिससे उसे चोट लगी है। पिता की रिपोर्ट पर आरोपी बॉबी जायसवाल के विरुद्ध धारा 506, 323, 427,452, 294 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word