मुंह में छिपकली घुसने से मासूम की मौत!

कोरबा (बांकीमोंगरा)। थाना क्षेत्र के नागिनभाठा मोहल्ले में जगदीश सांडे पिता राजकुमार सांडे निवास करता है। उसके तीन वर्षीय पुत्र के मुंह में आज सुबह एक छिपकली घुस गई थी। बच्चे की मां किसी काम से पास की दुकान गई थी। घटना सुबह आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुबह के समय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुसे होने की जानकारी परिजनों को हुई। घटना में बच्चे की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। बहरहाल बच्चे की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही पता चल पाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word