कलेक्टोरेट में लगाया जा रहा है ईवीएम प्रदर्शनी

कोरबा। जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर परिसर कोरबा में सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें निर्वाचन कार्यालय कोरबा से नियुक्त मास्टर ट्रेनर आलोक मणि त्रिपाठी, आरके जायसवाल, एलआर कर्ष, राधाकांत कश्यप एवं संजय जैन द्वारा प्रति दिवस ईवीएम प्रदर्शनी लगाया जा रहा है। जिले के सुदूर वनांचल ग्रामों से आए आम नागरिक सहित कलेक्टर कार्यालय आने वाले सभी लोगों को ईवीएम मशीन के बारे जानकारी दी जा रही है। इस जागरूकता अभियान में सभी आयु वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिला। साथ ही दिव्यांग मतदाता जिन्हें वोटिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्रदान किया गया। ईवीएम जागरूकता को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय के किये गए प्रयास की आमलोग सराहना कर रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word