March 17, 2026

हर घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत विजयनगर खुसरुडीह में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक

0 मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर हुए शामिल
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत घर-घर कांग्रेस अभियान चलाया जा रहा है। बैठक, बैनर पोस्टर के माध्यम से छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हर घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत कटघोरा विधानसभा के दीपका ब्लॉक के विजयनगर खुसरूडीह सामुदायिक भवन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर रखी गई थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर, विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर सोनी प्रभारी कटघोरा विधानसभा, बीज निगम के सदस्य रमेश अहीर, प्रदेश महामंत्री गोपाल यादव, जिलाध्यक्ष कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग कांग्रेस राजेश मानिकपुरी, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरु दास महंत रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कंवर ने कहा कि अब धीरे-धीरे समय चुनाव का आ रहा है। कटघोरा विधानसभा व प्रदेश के कांग्रेस की भूपेश सरकार के द्वारा किये गये चहुंमुखी विकास को जन-जन तक, हर घर-घर तक हम सभी को मिलकर पहुंचाना है और पुन: कटघोरा विधानसभा में कांग्रेस का विधायक व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना है। कार्यक्रम में ब्लॉक आध्यक्ष दीपका मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल यादव, पार्षद छुरी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास महंत, ब्लॉक अध्यक्ष बांकीमोंगरा बजरंग दास, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण संतोष दास महंत, जीवराखन चंद्रा, सरपंच ठाकुर सिंह, शिवदास, भुवन दास, अमर, सोहन दास, दिनेश दास, नीरज, मनहरण दास, लक्ष्मण दास, गोबिंद दास ,जगेश्वर दास, कबीर दास, मिलन दास, महाबीर दास, देव दास, रुबिल दास, डसरू, तिरित, दुज बाई मधु, जागृति, सुनीता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word