March 17, 2026

प्रगति नगर दीपका स्टेडियम में किया गया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन

कोरबा। प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद दीपका की ओर से प्रगति नगर स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, भंवरा, गिल्ली डंडा खेल का आयोजन किया गया। व्याख्याता टीआर जनार्दन, आनय जायसवाल, हेमलाल भारिया, हेमंत देवांगन, सचिन प्रियदर्शनी सोनी, अर्जुन सिंह, सरसीज सोनी ने सभी खेलों में सहयोग प्रदान किया। कबड्डी में अभिषेक सिंह ग्रुप को तथा खो-खो में विपिन कुमार ग्रुप को वॉक ओवर मिला।

ranjan photo
Admin

Spread the word