March 17, 2026

मुख्यमंत्री आगमन के पहले भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

कोरबा। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री के कोरबा पहुंचने के पहले ही भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल को सुभाष चौक निहारिका से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन लाया गया। भाजयुमो नेता ने मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी।

बद्री अग्रवाल ने कहा कि साढ़े चार वर्ष में मुख्यधारा से छत्तीसगढ़ को भूपेश सरकार ने 20 वर्ष पीछे कर दिया है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के लिए भूपेश के पास अब पैसा नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही शराब व गोबर घोटाला, कोयला व राखड़ में कमीशन के साथ ही गौठान योजना में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। घोटाले की सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराधों को रोकने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगा कर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे। वहीं भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल गो बैक का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word