March 18, 2026

एबीवीपी का फाड़ा पोस्टरने से भड़का आक्रोश, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत

कोरबा। वर्तमान समय में कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें दूर-दूर से विद्यार्थी पीजी कॉलेज में पढ़ने आते हैं। उनको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसको ध्यान में रखते हुए छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने महाविद्यालय के सामने विद्यार्थियों के हेल्प के लिए व नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को ज्वाइन कर संपर्क करने हेतु फ्लैक्स-होडिंग लगाया गया था। इसे किसी अज्ञात व असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रात 10 बजे के बाद फ्लैक्स को निकाल कर ले गये।
अभाविप कार्यकर्ता आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री छ.ग. के कोरबा प्रवास को लेकर एक रात पहले ही उनके छात्र संगठन के फ्लैक्स को नुकसान पहुंचाना व शांति व्यवस्था को भंग करने एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न करने आदि की मंशा को परिलक्षित करता है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीएम भूपेश बघेल के कोरबा आगमन पर एवीबीपी का फ्लैक्स निकालना व क्षतिग्रस्त करना यह कांग्रेस व कांग्रेस के छात्र विंग संगठन एनएसयूआई के नाकामी को दर्शाता है। इस कृत्य से एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है तथा इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मिल कर सूचित किया गया। सिविल लाइन थाना पहु्रच कर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय से मिल कर शिकायत दर्ज करवाया गया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word