March 17, 2026

छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली कर्तव्य पालन की शपथ

0 बालको टाउनशिप हायर सेकेण्डरी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह
कोरबा।
बालको टाउनशिप हायर सेकेण्डरी स्कूल में 28 जुलाई शुक्रवार को विद्यालय परिसर में छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय सदैव युवा प्रतिभाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करता रहा है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय में छात्रों की प्रतिबद्धता, आत्मविश्वास एवं क्षमता का आंकलन कर योग्य विद्यार्थियों को छात्रसंघ के कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी देने नामित किया गया। साथ ही छात्र संघ पदाधिकारियों का चयन कर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि चंद्रमणि यादव अध्यक्ष, रविन्द्र यादव सचिव, महेंद्र चन्द्रा कोषाध्यक्ष, राम गोविंद बरेठ, सीमा डहरिया सदस्य विद्यालय प्रबंध समिति रहे। कार्यक्रम नीलम सिंह प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय के विकास में छात्रों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र संघ पदाधिकारियों को समरूपता का भाव लेकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

छात्र संघ कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर चुने हुए पदाधिकारियों का बैज लगाकर अलग-अलग जिम्मेदारियों के वहन के लिए नियुक्त किया गया एवं कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। छात्र संघ कार्यकारिणी में शाला नायक बालक के पद पर कक्षा बारहवीं के छात्र अलोक खोटेल का चयन किया गया। शाला नायक बालिका के पद पर बारहवीं की छात्रा अंशिका साहू का चयन किया गया। इस क्रम में उप शाला नायक बालक-बालिका, सांस्कृतिक सचिव व उपसचिव बालक-बलिका, क्रीड़ा सचिव बालक-बालिका, अनुशासन सचिव बालक-बालिका एवं सभी सदनों के कप्तान और उपकप्तान पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। समापन धन्यवाद ज्ञापन से किया गया। आयोजन में सांस्कृतिक शिक्षक प्रभारी एवं क्रीड़ा शिक्षक प्रभारी का विशेष योगदान रहा।

ranjan photo
Admin

Spread the word