युवा जागृति संगठन ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। उत्सव वाटिका बालको में युवा जागृति संगठन की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। आयोजन की मुख्य अथिति रेणु जयसिंह अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम द्विवेदी महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस कोरबा, आशा जोशी ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ए.डी. जोशी महामंत्री कोरबा कांग्रेस कमेटी, हेम कुमार राठौर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, विजेंद्र चौधरी परिवहन संघ अध्यक्ष, नागेन्द्र राय पूर्वांचल विकास समिति महामंत्री बालको एवं युवा जागृति संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

ranjan photo
Admin

Spread the word