माहवारी स्वच्छता अभियान के तहत आत्मानंद विद्यालय दीपका की बालिकाओं को किया गया जागरूक

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
आईआईएफ चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय दीपका में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थय चेतना जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं की माहवारी से संबंधित समस्याओं व शंकाओं का समाधान विस्तृत जानकारी प्रदान कर किया गया। व्याख्याता आशा लता कौशिक, टीआर जनार्दन और ट्रस्ट के प्रभारी सुनील जयसवाल, सत्य श्रीवास, रजनी मिश्रा, इंदु कुमारी ने बालिकाओं में जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word