उतरदा लेम्पस में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान

0 अनुविभागीय अधिकारी से की गई शिकायत
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
उतरदा लेम्पस के आश्रित किसानों को खाद नहीं मिलने की लिखित शिकायत उत्तम पटेल ने अनुविभागीय अधिकारी लिंक कोर्ट हरदीबाजार से की है। उन्होंने ज्ञापन देकर किसान हित को ध्यान में रखकर उक्त समस्या के त्वरित समाधान की मांग की।
उत्तम पटेल ने बताया कि लेम्पस प्रबंधन से खाद्य नहीं मिलने की जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि अभी खाद नहीं आया है। जब खाद आ जायेगा तब किसानों को खाद दिया जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद सदस्य अनिल टंडन, प्रमोद पटेल, कौशल पटेल, चंद्रपाल, मनराखन यादव, पथरिया महिलांगे, गजानंद पटेल, समारु, रामसेवक यादव, उषा विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण, किसान उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word