कमरे में मिली एसईसीएल कर्मी की लाश

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के एम-892 में निवास करने वाले एसईसीएल कर्मी घुरन सिंग कंवर की लाश घर पर ही मिली है। बताया जा रहा है की घुरन सिंग घर पर अकेले रहता था। उसका परिवार सूरजपुर जिले के बाकीपुर में रहता है। घुरन सिंग कल शाम से घर से बाहर नहीं निकला। अनहोनी की आशंका होने पर शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो वे बिस्तर पर बेसुध पड़ा था। आवाज देने पर भी नहीं उठा। इस पर कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी गई। कुसमुंडा थाना प्रभारी स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोला गया। अंदर जाने पर पता चला कि घुरन सिंह की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच उपरांत ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घुरन सिंग बीते लगभग 7 वर्ष पूर्व कुसमुंडा में ट्रांसफर होकर आया था। वह डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। कुछ समय पूर्व उनकी पोस्ंिटग डीजल सेक्शन में हुई थी।

ranjan photo
Admin

Spread the word