पीएम मोदी की आमसभा रायगढ़ में, ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता : देवांगन

0 भाजपा मंडल हरदीबाजार की हुई कामकाजी बैठक
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
भाजपा मंडल हरदीबाजार की आवश्यक कामकाजी बैठक आर्यन पब्लिक स्कूल पुरानी बस्ती हरदीबाजार में आहूत की गई है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संतोष देवांगन का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपने उद्बोधन में देवांगन ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर लोगों से संपर्क करना है। केंद्र में हमारी नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को बताना है और प्रदेश में बैठी भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम हम सब बूथ के कार्यकर्ता करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायगढ़ आम सभा को लेकर उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश टंडन जिला मंत्री भाजपा, चुलेश्वर राठौर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, अजय दुबे जिला संपर्क प्रमुख एवं समाजसेवी, उत्तम पटेल जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, हरीश थरवानी मंडल अध्यक्ष भाजपा हरदीबाजार, विजय राठौर मंडल महामंत्री, दुर्गेश कश्यप मंडल महामंत्री, छतलाल यादव मंडल उपाध्यक्ष, रामेश्वर यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कृष्णा पटेल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, उषा विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, लता कंवर मंडल महामंत्री, नरेंद्र अहीर मंडल महामंत्री युवा मोर्चा, अमरनाथ कौशिक महामंत्री भाजयुमो, बजरंग यादव संयोजक आईटी सेल कटघोरा विधानसभा, दिनेश बाजपेई समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word