मातृशक्ति हो रही हैं आत्मनिर्भर : मनोज शर्मा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को नोनबिर्रा, चोढ़ा, छिंदपानी शक्ति केंद्र सशक्तिकरण एवं लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत नोनबीर्रा में हरदीबाजार मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा विश्वकर्मा एवं महामंत्री लता कंवर द्वारा महिला समूहों के मशरूम उत्पादन को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज शर्मा ने उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि आज गांव की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ हैं। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का ही परिणाम है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी, राजू हरीश नायर, विकास सोनी, निराकार नाहक, अमन शर्मा व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word