तहसील कार्यालय में जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष ने किया तिरंगा झंडा का वितरण

0 एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को संघ के पदाधिकारियों ने लगाया बैज
कोरबा।
देश की आजादी के 76वें वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सुरेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा ने तहसील कार्यालय में सोमवार को तिरंगा झंडा वितरण किया।
इस अवसर पर श्रीकांत वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, मनीष देव साहू तहसीलदार कोरबा, अनिल कुमार केरकेट्टा व लक्ष्मण राठिया नायब तहसीलदार कोरबा को अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने तिरंगा झंडा का बैज लगाया। इस मौके पर अधिवक्ताओं, तहसील कार्यालय के स्टाफ सहित आम नागरिकों को तिरंगा झंडा वितरण करते हुए सभी को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा लगाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर एफ.एल. साहू, अरुणा जैन, के.आर. सोनवानी, पीके मसीह, एस.एस. मसीह, मोहन कंवर, संजय पटेल, राधे श्याम देवांगन, ईश्वेंद्र पुरी गोस्वामी, रामेश्वर मांझी, प्रशांत कुमार धुर्य, धीरज शर्मा, भारत भूषण बघेल, ओम प्रकाश जोशी, हरीश देवांगन, मिथलेश आदिले आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word