बाल सदन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कर्मचारी शिक्षण समिति इंटक बालको की ओर से संचालित बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह मोनेश पाण्डेय प्रमुख मानव संसाधन प्रचालन एवं माइंस बालको के मुख्य आतिथ्य एवं राहुल सिंह हेड एचआर मेटल एवं विजय साहू हेड आईआर के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया।
अतिथियों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, सचिव रमेश जांगिड़, सहसचिव विमलेश साव कोषाध्यक्ष गणपति बैरागी, सदस्य आर.के. नामदेव तथा विद्यालय के प्राचार्य एस.के. कौशिल ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात तिरंगे का ध्वजारोहण किया। सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और भारतमाता की जय, वंदेमातरम जैसे देशभक्ति नारा लगाया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों से गणतंत्र दिवस के महत्वों को अपने शब्दों में प्रस्तुत किया और हमारे देश के अमर शहीदों को याद किया। इसके पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों ने कविता एवं भाषण प्रस्तुत किया। अंत में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही।

ranjan photo
Admin

Spread the word