स्टेट बैंक आईटीआई में बैंक मैनेजर बी कामत ने किया ध्वजारोहण

0 पेंशनरों को किया गया तिरंगा झंडा का बैज लगाकर सम्मानित
कोरबा।
77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भारतीय स्टेट बैंक आईटीआई रामपुर के प्रांगण में बैंक मैनेजर बी कामत ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान कर तिरंगे को सलामी दी गई।
बैंक मैनेजर एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को तिरंगा झंडा का बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला कोरबा के पदाधिकारी प्यारेलाल चौधरी, आरके शर्मा, जेपी श्रीवास्तव, आरके वर्मा, नागेश गौराहा, राजेंद्र जोशी, एन नामदेव, आरके पांडे, सुरेश कुमार द्विवेदी, जेएस पोर्ते, अजय पांडे, आरएस गिरी, एमएल श्रीवास्तव, प्यारेलाल चौहान, दीपचंद्र श्रीवास, केआर टंडन, जवाहर लाल लोधी, एनएल गुप्ता, एसएस तोमर, एसके बिस्वास, सीताराम, दिल हरण महंत, देव बघेल, अजीत कुजूर, विकास कुमार, दाऊ राम ध्रुव, श्वेता पाल दत्ता, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, के बालाकृष्ण आदि उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word