अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन को भाजपा नेता मनोज शर्मा ने दिया मार्गदर्शन

कोरबा। कटघोरा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम रंधावा के नेतृत्व में कटघोरा हाई स्कूल के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन शुरू किया गया है। इस अवसर पर विशेष मार्गदर्शन देने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनोज शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही कटघोरा मंडल के अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा भागवत विश्वकर्मा, कटघोरा मंडल महामंत्री, राजेंद्र टंडन, डाकेश्वर शुक्ला, किशन केसरवानी, अशोक तिवारी, अजय दुबे, राजू हरीश नायर, शाहिद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word